होम बिना छिछोरापन के ऐसे पटाएं पसंद की लड़की

रिलेशनशिप

बिना छिछोरापन के ऐसे पटाएं पसंद की लड़की

लड़के अक्‍सर ये शिकायत करते हैं कि उनकी पसंद की लड़कियां हमेशा उन्‍हें फ्रेंड जोन कर देती हैं। इससे उनका कॉन्‍फिडेंस खतम हो जाता है और वे सोंचते हैं कि उन्‍हें कोई भी लड़की गर्लफ्रेंड बनाने के लिये नहीं मिलेगी। अधिकतर लड़कों को पता ही नहीं होता है कि अपनी पसंद की लड़की से कैसे बात शुरु

बिना छिछोरापन के ऐसे पटाएं पसंद की लड़की

लड़के अक्‍सर ये शिकायत करते हैं कि उनकी पसंद की लड़कियां हमेशा उन्‍हें फ्रेंड जोन कर देती हैं। इससे उनका कॉन्‍फिडेंस खतम हो जाता है और वे सोंचते हैं कि उन्‍हें कोई भी लड़की गर्लफ्रेंड बनाने के लिये नहीं मिलेगी।

अधिकतर लड़कों को पता ही नहीं होता है कि अपनी पसंद की लड़की से कैसे बात शुरु करनी चाहिये। दोस्‍तों लड़की पटाने में रॉकेट सांइस की जरुरत नहीं पड़ती बल्‍कि सही से बात करने का तरीका आना चाहिये।

आज हम आपकी ये मुश्‍किल भी आसान किये देते हैं और बताते हैं ये 6 तरीके जिससे आप खुद की पसंद की लड़की को पटा सकते हैं।

1. उससे बात करने में सच्‍चा इंट्रेस्‍ट दिखाइये
अगर आपको एक अच्‍छी लड़की मिल गई और आप उससे बातें करना चाहते हैं मगर क्‍या बात करनी है इसका कोई आ‍इडिया नहीं है तो उससे उसकी जॉब पैरेंट्स और उसके शौक के बारे में पूछें। फिर उसकी बातें सुनें और इसी पे आधारित अगली बात करें। इससे आप उसका भरोसा जीत लेंगे।

2. अपने सेल्‍फ कॉन्‍फिडेंस पर काम करें
किसी भी लड़की का ध्‍यान पाने के लिये जरुरी नहीं है कि आपको हैंडसम दिखना पड़े। लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं जिनमें कॉन्‍फिडेंस हो।

3. उसे अपने बराबर ही समझें
यह सोंचने की गलती ना करें कि लड़कियों के अंदर अपने करियर के प्रति कोई चाह नहीं होती। उनका करियर को भी उतना ही जरुरी समझें जितना कि आप खुद के समझते हैं।

4. सीधी बात कीजिये और हमेशा ईमानदार रहिये
अपनी भावनाओं के प्रति हमेशा ईमानदार रहिये और आपको उसके बारे में जैसा फील होता है वह बताइये। कई लड़के बात छुपाते हैं और फिर फ्रेंडजोन में आ जाते हैं।

5. मजाकिया बनिये और खुद पर जोक मारिये
आपको उसके सामने जोकर बनने की जरुरत नहीं है। बस आपको अपनी लाइफ का कोई मजाकिया पल याद कर के उसे हंसाना है। इससे लगेगा कि आप खुद को उसके सामने कितना सहज महसूस करते हैं।

6. उसे चिढ़ाइये
उसे हंसाइये और उसे छोटी छोटी बात पर चिढ़ाइये लेकिन इतना भी नहीं कि वह आपसे गुस्‍सा हो जाए। आप ऐसा मैसेज कर के या मिल कर कर भी कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top