होम हैवानियत की सारे हदे पार की : पेड़ से बाधकर बीवी को पीटता रहा पति

उत्तर प्रदेश

हैवानियत की सारे हदे पार की : पेड़ से बाधकर बीवी को पीटता रहा पति

हैवानियत की सारे हदे पार की : पेड़ से बाधकर बीवी को पीटता रहा पति

हैवानियत की सारे हदे पार की : पेड़ से बाधकर बीवी को पीटता रहा पति

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। लौंगा गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। उसे सजा सुनाई गयी जिसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई। पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया। महिला के पति ने  बेल्टों व ड़डों से सरेआम उसकी पिटाई की। महिला चिल्लाती रही चिख्खती रही, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। महिला का पति उसे पीटते हुए कह रहा है 'अब भाग के दिखा।'

सात घंटे तक की पिटाई

आपको बता दें कि इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस हैवानियत का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर के अंदर भी उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई थी। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

क्या कहते है अधिकारी

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना कई दिन पुराना है। कल वीडियो प्राप्त हुआ है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला से सम्पर्क किया और उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रधान और उसके पति सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिल के पति, पूर्व प्रधना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही वीडियो में लोगो को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top