होम पैरों में दर्द से अगर है परेशान तो करिये ये उपाय

स्वास्थ्य

पैरों में दर्द से अगर है परेशान तो करिये ये उपाय

जब शरीर बुरी तरह से थक जाता है तो पैरों में दर्द होने लगता है

पैरों में दर्द से अगर है परेशान तो करिये ये उपाय

जब शरीर बुरी तरह से थक जाता है तो पैरों में दर्द होने लगता है पर इसका सिर्फ यही एक कारण नहीं है। पैरों के दर्द की कई वजहें हो सकती हैं मसलन मांसपेशियों में सिकुड़न मसल्स की थकान ज्यादा वॉक करना एक्सरसाइज स्ट्रेस ब्लड क्लॉटिंग की वजह से बनी गांठ घुटनों हिप्स व पैरों में सही ब्लड सर्कुलेशन न होना। पानी की कमी सही डाइट ना लेना खाने में कैल्शियम व पोटेशियम जैसे मिनरल्स और विटामिंस की कमी वगैरह से भी पैरों में दर्द की शिकायत हो जाती है। यहाँ हम आपको कुछ उपाय बता रहे है जो आपको जल्द ही पैरो के दर्द से छुटकारा दिलाएगा |

१.पानी पीना बहुत जरूरी है। यह मसल्स की सिकुड़न और पैरों के दर्द को कम करता है। जिम या वॉक पर जाने या किसी भी तरह की फिजिकल एक्सरसाइज करने से पहले सही मात्रा में पानी पीएं। यह बॉडी को पूरी तरह हाइड्रेट रखता है।

२. रेग्युलर एक्सरसाइज और योग आपको दिमागी व फिजिकल तौर पर फिट रखता है। यह आपको पैरों में दर्द और सांस की समस्या से भी दूर रखता है।

३. दूध से बने प्रॉडक्ट्स ज्यादा लें। चीज दूध सोयाबीन सलाद वगैरह से आपको पूरी मात्रा में विटामिंस मिलेंगे। अपने खाने में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ा दें जिनमें कैल्शियम और पोटैशियम ज्यादा है।

४. जितना हो सके उतना फ्रूट जूस पीएं। बैलेंस्ड न्यूट्रिशियस डाइट लें। इसमें हरी सब्जियां गाजर केले नट्स अंकुरित मूंग सेब खट्टे फल संतरा और अंगूर जैसे फलों को शामिल करें।

५. कुछ खास तरह की लेग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद साबित होती है। दरअसल इससे ब्लड सर्कुलेशन और मस्कुलर कॉन्ट्रेक्शन सही होता है।

६. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने वजन को कंट्रोल में रखें। फिटनेस और सही डाइट को अच्छी तरह फॉलो करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top