होम टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र अव्वल

शिक्षा

टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र अव्वल

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 9 के मेधावी छात्र काव्य गुप्ता ने इण्टर-कैम्पस टैलेन्ट सर्च परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र अव्वल

लखनऊ, 9 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 9 के मेधावी छात्र काव्य गुप्ता ने इण्टर-कैम्पस टैलेन्ट सर्च परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की बौद्धिक एवं शैक्षिक प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के सभी

18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में काव्य ने मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (मैट) में सर्वाधिक 94 अंक एवं स्टॉलिस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (सैट) में सर्वाधिक 81 अंक अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र  शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भी अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top