होम भारतीयों की मुश्किलें बड़ी अब सऊदी अरब में नौकरी पर लगी पाबंदी

विदेश

भारतीयों की मुश्किलें बड़ी अब सऊदी अरब में नौकरी पर लगी पाबंदी

भारतीयों की मुश्किलें बड़ी अब सऊदी अरब में नौकरी पर लगी पाबंदी

भारतीयों की मुश्किलें बड़ी अब सऊदी अरब में नौकरी पर लगी पाबंदी

भारत से जाने वाले लोग अब सऊदी अरब में 12 क्षेत्रों में नौकरी नहीं कर पाएंगे। सऊदी अरब में नौकरी के लिए अलग-अलग देशों से लोग काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देश के लोगों के लिए विदेश में नौकरी के लिए सऊदी अरब पसंदीदा स्थल है। सऊदी अरब के श्रम एवं सामाजिक विकास मंत्रालय ने घोषणा की है। 12 क्षेत्रों में प्रवासियों के नौकरी करने पर प्रतिबंध लगेगा। यह नियम अगले साल से प्रभावी होगा, जिसका सबसे बुरा असर भारत से जाने वाले अकुशल और कम पढ़े-लिखे कामगारों पर पड़ेगा। आपको बता दे कि अमेरिका की कड़ी वीजा शर्तों के बाद सऊदी अरब में भी भारतीय कामगारों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। 

सऊदी क्राउन प्रिंस के विजन 2030 के तहत सऊदी में नौकरी के लिए रह रहे लोगों के लिए खतरे की घंटी है। श्रम और सामाजिक विकास मंत्री डॉ अली अल-घाफे ने सोमवार को घोषणा की अगले हिजरी वर्ष की शुरुआत से सऊदी अरब में 12 गतिविधियों पर विदेशियों के काम करने पर रोक लगा दी जाएगी। इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां प्रवासियों का कब्जा है। विजन 2030 के तहत सऊदी अरब में तेल आधारित कामों पर निर्भरता कम करना है। ऐसे में कई विभिन्न क्षेत्र के कामों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मंत्रलय के प्रवक्ता खालिद अब्बा अल-खैली ने कहा कि यह निर्णय विभिन्न क्षेत्रीय गवर्नरों के साथ हस्ताक्षर किये गये समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रभावित नहीं करता है, जिससे सऊदी को नौकरियों से प्रतिबंधित किया जा सके, उन्होंने यह भी कहा कि अब क्षेत्रों पर महिलाओं को रोजगार देने पर विचार किया जा रहा है।

१.  घड़ी दुकान।
२. ऑप्टिकल स्टोर।
३.  चिकित्सा उपकरण स्टोर।
४.  इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान।
५.  कार स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले आउटलेट्स।
६.  बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें।
७.  सभी प्रकार के कालीन।
८.  ऑटोमोबाइल और मोबाइल की दुकानें।
९.  घरेलू फर्नीचर बेचने वाली दुकानों की बिक्री और तैयार किये गये कार्यालय सामग्री।
१०.  तैयार वस्त्र, बच्चों के कपड़े और पुरुषों के कपों की दुकान।
११.  घरेलू बर्तन की दुकानें।
१२.  पेस्ट्री की दुकानों की बिक्री।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top