होम देर रात जंगल किनारे मिली छह लड़कियां, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

उत्तर प्रदेश

देर रात जंगल किनारे मिली छह लड़कियां, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस को देर रात में जंगल किनारे सड़क पर छह लड़कियां लावारिस हालत में मिलीं। पुलिस ने पहले उन लड़कियों से पूछताछ की और फिर उन्हें घर छोड़ने की बात कही।

देर रात जंगल किनारे मिली छह लड़कियां, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

मिर्जापुर. मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस को  देर रात में जंगल किनारे सड़क पर छह लड़कियां लावारिस हालत में  मिलीं।  पुलिस ने पहले उन लड़कियों से पूछताछ की और फिर उन्हें घर छोड़ने की बात कही। घर जाने की बात पर लड़कियां घबरा गईं। जब पुलिसवालों ने उनसे घर जाने को मना करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि अगर वे घर गईं तो घरवालें उनकी बहुत पिटाई करेंगे। यह सुनकर पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गई। कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से लड़कियां घर जाने से डर रही हैं। इस पर किशोरियों ने घर ना जाने का जो कारण बताया वो बड़ी हैरानी भरा था।

अहरौरा थाना क्षेत्र का मामला 
मामला मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव का है जहां कि कुछ लड़कियां पशुओं को चराने के लिए जंगल में लेकर गई थीं। अहरौरा के बरही गांव की अलग-अलग घरों की छह लड़कियों को परिजनों ने उन्हें बीस गाय व बैल को लेकर चराने के लिए भेजा था। शाम को चार बजे पशुओं को चराने के बाद लड़कियां लौटने लगीं तब उन्होंने पशुओं की गिनती की। गिनती में उन्हें पता चला कि कुल पशुओं में एक बैल कम था। आस-पास देखने पर बैल कहीं नहीं मिला। पशु के गायब होने पर माता-पिता की मार के भय से लड़कियां पशुओं को छोड़कर अहरौरा जंगल की ओर चली गईं। रात अधिक होने से लड़कियां सड़क किनारे ही बैठ गईं। उसी दौरान अहरौरा से गुजर रहे चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह ने सड़क किनारे लड़कियों को देख अहरौरा थाने पर लेकर चले आए। पुलिस ने बच्चियों के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बच्चियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि माता-पिता की मार के डर से लड़कियां घर नहीं जा रही थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top