बहराइच। आगामी नवरात्रि त्यौहार व दशहरा में माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना व विसर्जन के दृष्टिगत थाना दरगाह शरीफ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।
शनिवार दिनांक 21/09/2019 को थाना दरगाह शरीफ परिसर में प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ, नगर पालिका, विधुत विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी गण की मौजूदगी में थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व मां दुर्गा प्रतिमा आयोजकों की उपस्थिति में आगामी नवरात्रि त्यौहार में माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना व विसर्जन के संबंध में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में अधिकारी गण द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया। सभी लोगों को आगामी त्यौहार के संबंध में समस्याओं के निवारण का भरोसा कराया गया। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का वादा किया। बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।