होम Periods में लड़कियों को ये चीज़ें खानी चाहिये स्वास्थय पर पड़ता है अच्छा प्रभाव

स्वास्थ्य

Periods में लड़कियों को ये चीज़ें खानी चाहिये स्वास्थय पर पड़ता है अच्छा प्रभाव

Periods में लड़कियों को ये चीज़ें खानी चाहिये स्वास्थय पर पड़ता है अच्छा प्रभाव

Periods में लड़कियों  को ये चीज़ें खानी चाहिये स्वास्थय पर पड़ता है अच्छा प्रभाव

मासिक धर्म यानी पीरियड वह समय है जब महिलाओं का काफी ज्‍यादा दर्द और सुस्‍ती का अहसास होता है। कुछ लड़कियों का मूड तो पल पल में बदलता रहता है और कुछ तो डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। इन दिनों बहुत ही सोंच समझ कर खाना चाहिये, नहीं तो मूड और पेट में एंठन और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। मासिक धर्म के दौरान अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना चाहिए।आपको कुछ विशेष चीज़ें अपने पीरियड से समय न खाये ताकि माहवारी से सम्बंधित लक्षणों को कंट्रोल किया जा सके। जब आपके पीरियड्स समय पर नहीं होते तो, या तो वह समय से पहले आ जाते हैं या फिर देरी से। इस दौरान ज्‍यादा या कम बहाव तथा दर्द सहना पड़ता है। कई महिलाएं शिकायत करती हैं कि उन्‍हें समय पर पीरियड ना होने की वजह से केवल 2-3 ही दिन पीरियड्स होते हैं। 

१. अपनी डाइट में ब्रॉकली जरुर लीजिये क्‍योंकि इसे खाने से पीरियड्स समय पर होता है।

२.  यदि सौंफ सुबह खाली पेट खाया जाए तो सही समय पर पीरियड्स होंगे। इसे रातभर पानी में भिगो दीजिये और फिर सुबह खाली पेट खा लीजिये।

३. साल्‍मन इसमें कैल्‍शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से ना केवल हड्डियां मजबूत बनती हैं बल्कि यह हार्मोन को भी नियंत्रित करता है।

४. हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां पालक, ब्रॉकली, बैगन आदि अपनी डाइट में शामिल कीजिये, यह हेल्‍दी होती हैं और समय पर पीरियड्स भी लाती हैं।

५.  आपको तिल खाना चाहिये मगर सीमित मात्रा में क्‍योंकि यह शरीर की गर्मी को बढाती है।

६. दही डेयरी प्रोडक्‍ट कैल्‍शियम और प्रोटीन में रिच होते हैं, तो खुद को ठंडा रखने के लिये तथा पीरियड्स सही समय पर लाने के लिये इसे रोज खाइये।

७. सोया मिल्‍क यह पौष्टिक तथा पेट भरने वाला होता है। यदि आप डाइटिंग कर रही हैं तो भी आप इसे पी सकती हैं।

८.  फिश या फिश ऑयल इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि ओवरी की खून की नसों को क्षतिग्रस्‍त होने से बचाता है क्‍योंकि इससे पीरियड्स में देरी होती है।

९. बादाम में फाइब होने के साथ हार्मोन को बैलेंस करने के लिये प्रोटीन भी होता है। तो इसे जरुर खाएं।

१०. उबले हुए अंडे में प्रोटीन, कैल्‍शियम तथा विटामिन अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन से भरा अंडा खाने से पीरियड्स समय पर आता है।

११. लाल अंगूर रोजाना एक गिलास लाल या हरे अंगूर का जूस पीने से आपको असमय पीरियड्स से छुटकारा मिल सकता है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top