होम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार : राहुल गांधी

देश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार : राहुल गांधी

शिमला दौरे पर गई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में परेशानी होने के बाद आज दिल्ली लौट आईं और उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार : राहुल गांधी

शिमला दौरे पर गई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में परेशानी होने के बाद आज दिल्ली लौट आईं और उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को आज शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में परेशानी थी और निगरानी रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है।

वहीं कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोनिया गांधी की तबीयत अब ठीक है। उन्होंने लिखा कि चिंता करने की कोई बात नहीं, संवेदना दिखाने के लिए आप सब लोगों का धन्यावाद।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top