होम श्री देवी के निधन पर संजय कपूर ने की चौकाने वाली टिपण्णी

देश

श्री देवी के निधन पर संजय कपूर ने की चौकाने वाली टिपण्णी

शहनाइयों के बीच फैल गया मातम,श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही

श्री देवी के निधन पर संजय कपूर ने की चौकाने वाली टिपण्णी

सिर्फ 54 साल की उम्र में बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। सूत्रों का मुताबिक हार्ट अटैक आने से पहले उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। शादी समारोह में श्रीदेवी का पैर बाथरूम में फिसल गया था, जिसके बाद वो बेहोश हो गई थी। उसकेबाद उनेह पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे कि श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थी। दुबई में फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के नाती और नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी थी। मोहित बोनी कपूर के भांजे हैं और सोनम कपूर(अनिल कपूर की बेटी) के कजिन हैं। इस शादी में श्रीदेवी के साथ उनके देवर संजय कपूर भी दुबई गए थे, लेकिन कुछ काम से वो रात 12 बजे बई से मुंबई लौट आए। जब संजय मुंबई पहुंचे तो उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वो वापस दुबई गए।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा। 

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा। खबरों के अनुसार अभी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

आमिर खान ने ट्वीट कर शोक जताया 

आमिर खान ने ट्वीट किया, "मैं श्रीदेवी जी के निधन से बेहद दुखी और सदमे में हूं। मैं उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं। इसके अलावा जिस तरह से इंडस्‍ट्री में उन्‍होंने अपनी शालीनता से खुद को स्‍थापित किया, उसकी मैं बहुत कद्र करता हूं। उनके परिवार के सभी सदस्‍यों के प्रति मैं दिल से संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मैम, हम हमेशा आपको प्‍यार और इज्‍जत से याद करेंगे।

श्रीदेवी को नहीं थी कभी दिल की बीमारी

संजय कपूर ने दुबई के अखबार खलीज टाइम्स को बताया कि श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा परिवार सकते है। श्री देवी को कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी। वे एक जिंदादिल इंसान थीं। खलीज टाइम्स की ही एक और रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी को जब दिल का दौरा आया उस वक्त वो होटल के कमरे में अकेली थीं। उनके पति बोनी कपूर या उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी में से कोई भी उनके साथ नहीं था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top