होम गर्मी में मोटापा कम करने के लिए पिएं जलजीरा

स्वास्थ्य

गर्मी में मोटापा कम करने के लिए पिएं जलजीरा

गर्मी के मौसम में  घर से बाहर निकलते ही पसीने छूटने लगते है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से कई बीमारियां हो जाती है। गर्मी में हर जगह जलजीरे की स्टॉल लगी दिखाई देती है। जलजीरा शरीर में ठंडक देता है। इसके आयुर्वेद में भी कई फायदे बताए गए है।

गर्मी में मोटापा कम करने के लिए पिएं जलजीरा

गर्मी के मौसम में  घर से बाहर निकलते ही पसीने छूटने लगते है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से कई बीमारियां हो जाती है। गर्मी में हर जगह जलजीरे की स्टॉल लगी दिखाई देती है। जलजीरा शरीर में ठंडक देता है। इसके आयुर्वेद में भी कई फायदे बताए गए है। जलजीरा पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या खत्म होती है। आंतों को दुरुस्त रखने में जलजीरा काफी फायदमेंद है। इसके अलावा जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है उन्हें गर्मी में यह जरूर पीना चाहिए। साथ ही यह कब्ज को भी दूर करता है। जीरे में लौह पदार्थ काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए एनीमिया में यह लाभदायक है। शरीर में खून की कमी होने पर जलजीरा पीना चाहिए। इसके अलावा यह मोटापा भी कम करता है। जलजीरा पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। 
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top