![यूपी पर्यटन विभाग के अश्लील पोस्टर मामले में जिम्मेदारी तय हो यूपी पर्यटन विभाग के अश्लील पोस्टर मामले में जिम्मेदारी तय हो](https://www.ibmnews24.com/uploads/img/default-(7)-2816765173.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का तीखा विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने सपा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए होर्डिग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस कृत्य की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार को कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए।
प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने बताया कि वाजिद अली शाह की याद में मनाए गए जश्न के होर्डिग आपत्ति जनक व अश्लील थे। भाजपा एव अन्य कार्यकर्त्ताओं के हंगामा काटने एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के पहुंचने पर मामले को पुलिस ने संज्ञान लिया।
प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान कर रहे है। किसी के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। पर्यटन दिवस पर ऐसा आपत्तिजनक पोस्टर समझ से परे है। इस सरकार में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान आम बात है। डाॅ. मिश्र ने मांग की है कि जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो। एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।