-9355954313.jpg)
भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के 4 साल पूरे करने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास के दावों पर सवाल खडा करते हुए आज यहां कहा कि विकास कार्यों की सूची बताते समय उन्हें अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र भी देख लेना चाहिए था। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने संवाद्दाताआें से बातचीत में कहा। मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी सरकार के विकास कार्यों की सूची बताने से पहले यदि अपनी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र देख लेते तो बात साफ हो जाती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस एम्बुलैंस सेवा को सरकार की कामयाबी बता रहे हैं। उसी की एम्बुलैंस में आक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्घटना में घायल सपा विधायक हाजी इरफान की मौत हो गई।
पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि सरकार की कोशिश है कि एम्बुलैंस की तरह पुलिस भी घटना स्थल पर सूचना मिलने के 15-20 मिनट में पहुंच जाए। मगर उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि एक बलात्कार पीड़िता की 7 दिन बाद तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई। मुख्यमंत्री अखिलेश के इस कथन पर कहा कि वे स्वयं कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2012 में सत्ता संभालने पर भी उन्होंने कानून एवं व्यवस्था को अपनी सरकार की सर्वोच प्राथमिकता बताया था। मगर 4 साल बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।