होम भाजपा की ओर से स्मृति होंगी UP की CM

उत्तर प्रदेश

भाजपा की ओर से स्मृति होंगी UP की CM

उत्तर प्रदेश 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अन्य पार्टियों को मात देने के लिए स्मृति ईरानी का नाम आगे किया है। पार्टी के सर्वे में वरूण गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का चेहरा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।

भाजपा की ओर से स्मृति होंगी UP की CM

उत्तर प्रदेश 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अन्य पार्टियों को मात देने के लिए स्मृति ईरानी का नाम आगे किया है। पार्टी के सर्वे में वरूण गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का चेहरा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। वहीं भाजपा के उलट RSS की नजर में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ का नाम सबसे आगे है। 

बताया जा रहा है कि भाजपा व आर.एस.एस. की इस सूची के अलावा सहारनपुर रैली में पी.एम. नरेंद्र मोदी के जरिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को नौजवान कहे जाने के भी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं भाजपा समृति ईरानी की योग्यता को देखते हुए अपने इस कैंडिडेट कार्ड सी.एम. पद के लिए भी खेल सकती है। 

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के संघ अधिकारियों के बीच बीते दिनों यू.पी. के चेहरे को लेकर हुई अनौपचारिक चर्चा में आदित्य नाथ के अलावा केशव मौर्य, स्मृति ईरानी, दिनेश शर्मा और महेश शर्मा के नाम पर मंथन हुआ था। लेकिन वहां भी किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई है। अब देखना यह है की भाजपा इन नामों में से किसे यू.पी. में अपना चेहरा बनाती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top