होम UP चुनाव 2017: BJP ने अखिलेश के लिए रचा खास चक्रव्यूह

उत्तर प्रदेश

UP चुनाव 2017: BJP ने अखिलेश के लिए रचा खास चक्रव्यूह

UP चुनाव 2017: BJP ने अखिलेश के लिए रचा खास चक्रव्यूह

UP चुनाव 2017: BJP ने अखिलेश के लिए रचा खास चक्रव्यूह

लखनऊ. UP विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान में मात्रा अब 2 दिन बाकी हैं और सूबे की तमाम सियासी पार्टियां इस संग्राम को जीतने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हैं। ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बीच BJP ने अब यूपी के CM अखिलेश यादव और उनकी सरकार को घेरने के लिए एक खास चक्रव्यूह रचा है। BJP ने 20 सवालों की एक ऐसी सूची तैयार की है जिसमें से हर रोज एक सवाल अखिलेश सरकार से पूछा जाएगा।

BJP ने इस अभियान को यूपी के सवाल नाम दिया है। अभियान के तहत पार्टी UP चुनाव की अंतिम तारीख तक 20 सवालों के जरिए CM अखिलेश यादव को घेरेगी। सवाल पूछने के लिए BJP ने UP और केंद्र के दिग्गज नेताओं की एक टीम मैदान में उतारी है। ये सवाल चुनावी रैलियों और मीडिया से बातचीत के दौरान UP सरकार से पूछे जाएंगे। इसके बाद ये सवाल सोशल मीडिया पर डालकर सरकार को घेरा जाएगा। BJP ने सवालों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है। अभियान के तहत यूपी सरकार से पहला सवाल गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछेंगे। पीयूष गोयल के बाद शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे सवाल के जरिए CM अखिलेश यादव पर हमला बोलेंगे। BJP नेताओं ने बताया कि यूपी सरकार से राजस्व घाटे भ्रष्टाचार कानून-व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर ये सवाल पूछे जाएंगे। आपको बता दें कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top