होम फिर उप्र में ही होगी शाह की अग्निपरीक्षा

विदेश

फिर उप्र में ही होगी शाह की अग्निपरीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के फिर से अध्यक्ष चुने गए अमित शाह साल 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में हुए ‘चमत्कार’ के बाद सुर्खियों में आए थे और अब इस राज्य में उनकी एक बार फिर अग्निपरीक्षा होगी। कहते हैं कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है क्योंकि वहां लोकसभा की सबसे अध

फिर उप्र में ही होगी शाह की अग्निपरीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के फिर से अध्यक्ष चुने गए अमित शाह साल 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में हुए ‘चमत्कार’ के बाद सुर्खियों में आए थे और अब इस राज्य में उनकी एक बार फिर अग्निपरीक्षा होगी। कहते हैं कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है क्योंकि वहां लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें हैं। 

शाह 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे और भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों ने वहां अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 73 सीटें हासिल की थी। इसी प्रदर्शन की बदौलत भाजपा देश के इतिहास में पहली बार 272 का जादुई आंकड़ा छूने वाली पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बनी थी। उसी साल शाह को जब पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इन चुनावों का ‘मैन ऑफ द मैच’ बताया था। शाह पहली बार पूर्ण कार्यकाल के लिए भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। 

इससे पहले वह राजनाथ सिंह का 18 महीने का कार्यकाल पूरा कर रहे थे। सिंह ने गृहमंत्री बनने के बाद मई 2014 में पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। शाह के पिछले 18 महीने के कार्यकाल में भाजपा ने हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में चुनावी सफलता हासिल की लेकिन दिल्ली और बिहार में पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन उनकी असली परीक्षा 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में होगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2002 के बाद से सत्ता में नहीं आई है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top