
अवैध शराब निर्माण एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक महोदय रविन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देश में मुझ प्रभारी निरीक्षक आदर्श थाना रुपईडीहा द्वारा गठित टीम ने सोमवार दिनांक 3 दिसंबर को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बंजरिया के पास से समय करीब 11.00 बजे में अभियुक्त राम प्रताप जायसवाल पुत्र संतराम जायसवाल नि. जमोग दा. चर्दा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के पास से 360 शीशी नेपाली कर्णाली सौफी शराब 04 जूट की बोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 1-मु.अ.स. 411/18 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त का नाम व पता -
राम प्रताप जायसवाल पुत्र संतराम जायसवाल नि. जमोग दा. चर्दा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
बरामदगी -
04 जूट की बोरी में 360 शीशी नेपाली कर्णाली सौफी शराब
गिरफ्तारी टीम का विवरण -
1. उ.नि. अजीत कुमार तिवारी आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
2. का. संतोष चौधरी आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
3. का. राघवेन्द्र सिह आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।