होम 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश्खबरी, DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सरकार का क्या है प्लान?

समाचारअर्थ व बाजार

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश्खबरी, DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सरकार का क्या है प्लान?

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) के लिए बड़ी खबर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने 7th Pay Commission की मीटिंग में सभी के प्वॉइंट्स को ध्यान से सुना है, और इस पर विस्तार से चर्चा भी की गई है। केंद्रीय कैबिनेट इस पर जल्द ही कोई पॉजिटिव फैसला ले सकती है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश्खबरी, DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सरकार का क्या है प्लान?

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश्खबरी :-

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) के लिए बड़ी खबर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने 7th Pay Commission की मीटिंग में सभी के प्वॉइंट्स को ध्यान से सुना है, और इस पर विस्तार से चर्चा भी की गई है। केंद्रीय कैबिनेट इस पर जल्द ही कोई पॉजिटिव फैसला ले सकती है।

DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें सरकार का क्या है प्लान?

शनिवार को हुई 7th Pay Commission की मीटिंग में लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) के डीए (DA) को लेकर काफी लंबे समय तक चर्चा की गयी। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा इस मीटिंग (7th Pay Commission) में सभी के प्वॉइंट्स को ध्यान से सुना है। केंद्रीय कैबिनेट इस पर जल्द ही कोई पॉजिटिव फैसला ले सकती है। 

सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी माँगो पर ध्यान दिया गया है। महंगाई भत्ते को जल्द ही जारी करने की उम्मीद लगायी जा रही है।

पीएम मोदी के सामने रखी जाएंगी डिमांड :-

आपको बता दें केंद्रीय कैबिनेट जल्द अपना फैसला सुनायेगी। प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनेट के सामने कर्मचारियों की डिमांड रखी जाएंगी। केंद्रीय कर्मचारियों का करीब 3 किस्तों का जो डीए रुका हुआ है, उस पर सरकार को निर्णय लेना होगा। हालांकि,यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सी कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा होगी।

वित्त मंत्रालय ने बताया फेक :-

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DR) और केंद्र सरकार के पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (DR) को जुलाई 2021 से फिर से शुरू किया जा रहा है। यह ऑफिस मेमोरेंडम झूठा है। ऐसा कोई OM भारत सरकार की ओर से नहीं जारी किया गया है। इस पर वित्तमंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह से फेक है। उनकी तरफ से इस तरह का कोई भी कागज जारी नहीं किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top