होम Benefits Of Dates : आयुर्वेद के अनुसार खजूर खाने के फायदे, जानें खजूर खाने के चमत्कारिक फायदों के बारे में

जीवन शैलीस्वास्थ्य

Benefits Of Dates : आयुर्वेद के अनुसार खजूर खाने के फायदे, जानें खजूर खाने के चमत्कारिक फायदों के बारे में

खजूर एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं इसमें कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स का बहुत ही खास स्त्रोत होता है

Benefits Of Dates :  आयुर्वेद के अनुसार  खजूर खाने के फायदे, जानें खजूर खाने के चमत्कारिक फायदों के बारे में

Benefits Of Dates : आयुर्वेद के अनुसार खजूर खाने के फायदे, जानें खजूर खाने के चमत्कारिक फायदों के बारे में 

खजूर(Dates)  एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं इसमें कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स का बहुत ही खास स्त्रोत होता है। इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करने से आप खुद को कई प्रकार के रोगों से दूर रख सकते हैं 

क्या है खजूर(What is dates)? 

खजूर (kharjuri) को खर्जूरी के नाम से भी जाना जाता है। खर्जूरी के फल अत्यन्त बलकारक तथा पौष्टिक होते हैं। इसका वृक्ष 7.5-16 मीटर ऊँचा, स्थूल, विशाल ताड़ जैसा होता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में तीन प्रकार के खजूर का जिक्र मिलता है। 

खजूर के पेड़ों की खेती बहुत पुराने समय से की जा रही है। खजूर की खस बात यह है कि इसे आप ताजा भी खा सकते हैं और सुखाकर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है वही सूखा खजूर ज्‍यादातर भूरे रंग का होता है। मिठास के आधार पर खजूर को तीन हिस्‍सों में बांटा जाता है- नरम खजूर, हल्‍का सूखा खजूर और पूरी तरह से सूखा हुआ खजूर।

खजूर एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा है यहाँ हम आपको खजूर के कुछ चमत्‍कारी फायदों के बारे में बता रहे हैं।

खजूर खाने के चमत्कारिक फायदें(amazing benefits of eating dates ) 

पाचन तंत्र रहता है मज़बूत- 

खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फायबर से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें अमीनो एसीड भी पाया जाता है। खजूर को रातभर पानी में गलाकर इस पानी के साथ पीने से पाचनतंत्र में सुधार आता है।

शरीर को मिलती है एनर्जी-

खजूर में शरीर को एनर्जी प्रदान करने की अद्भुत क्षमता होती है क्योंकि इसमें प्राक्रतिक शुगर जैसे की ग्लूकोज़, सुक्रोज़ और फ्रुक्टोज़ पाए जाते हैं। खजूर को दूध में मिलाकर इस्तेमाल करने से भरपूर फायदा मिलता है। 

त्वचा निखारने में करता है मदद- 

खजूर (Dates) में मौजूद विटामिन C और D आपकी स्कीन को ढीला होने से रोकते हैं यानी ये आपके चेहरे पर झुर्रियों से लड़ते हैं। साथ ही ये आपकी त्वचा को कोमल बनाने में भी आपकी मदद करते हैं। खजूर में मौजूद एंटी एजिंग गुण आपके शरीर में मेलानिन को इकट्ठा नहीं होने देते हैं। 

नाक-कान आदि अंगों मे खून बहने को रोकने में लाभदायक- 

खजूर फल में शहद मिलाकर सेवन करने से रक्तपित्त (नाक-कान आदि अंगों मे खून बहने की समस्या) में लाभ होता है।

कब्ज में लाभदायक-

अगर सुबह पेट साफ ना होता हो, तो ५-६ खजूर रात में पानी में भिगोये। सुबह अच्छी तरह खजूर रगडकर वह पानी पिलाये। खजूर रेचक है। पेट साफ करता है।

नर्वस सिस्टम होता है मज़बूत- 

खजूर में पाए जाने वाली पोटेशियम की भरपूर और सोडियम की कम मात्रा के कारण से शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है। शोध से पता चला है कि शरीर को पोटेशियम की काफी जरुरत होती है और इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है। खजूर शरीर में होने वाले LDL कॉलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम रखकर आपके दिल के स्वास्थ्य की रक्षा करता है। 

खून की कमी को करता है दूर- 

खजूर(Dates) में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी यानी की एनीमिया को ठीक करने में बहुत कारगर है। खजूर की मात्रा बढाकर खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ख़जूर में फ्लूरिन भी पाया जाता है जिससे दांतों के क्षय होने की प्रकिया धीमी हो जाती है। 

हृदय रोगों में लाभदायक-

खजूर का सेवन करने के कारण हृदय रोगों का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है। ऐसा इसलिए मुमकिन है क्योंकि इसमें कैरोटेनॉइड और फिनोलिक एसिड का गुण पाया जाता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने का विशेष गुण रखते हैं। इसका असर आपके दिल को किसी भी बीमारी के खतरे से बचाए रख सकता है।

हड्डियों को रखता है मजबूत-

खजूर में मौजूद मैग्नीज, सेलेनियम, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे तत्व आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए काफी कारगर होते हैं। और आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से सुरक्षित रखने में सहायता करते हैं।

बढ़ाता है वजन- 

खजूर उन लोगों के लिए अत्यधिक लाभकारी है जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। खजूर को दूध में भिगोकर सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है इसका उपयोग शराब पीने से शरीर को होने वाले नुकसान से बचने में भी किया जाता है।

पेट के कैंसर में लाभदायक- 

खजूर से पेट का कैंसर भी ठीक होता है। इसके विषय में सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और इसके नियमित उपयोग से रतोंधी से भी छुटकारा मिलता है। 

शुगर स्तर को रखता है निय़ंत्रित- 

अगर आप अपने शरीर का शुगर स्तर को खजूर के उपयोग से निय़ंत्रित कर सकते हैं। खजूर को शहद के साथ इस्तेमाल करने से डायरिया में भरपूर लाभ होता है। 

बढ़ाता है सेक्सुअल स्टेमिना- 

सेक्सुअल स्टेमिना बढाने में खजूर की अहम भूमिका होती है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीस लेना चाहिए और फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में बहुत लाभ होता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी- 

खजूर के उपयोग से निराशा को दूर किया जा सकता है और यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है। खजूर गर्भवती महिलाओं में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है क्योंकि यह बच्चेदानी की दीवार को मज़बूती प्रदान करता है। इससे बच्चों के पैदा होने की प्रक्रिया आसान हो जाती है और खून का स्त्राव भी कम होता है। 

महिलाओं में होने वाले पैरदर्द,कमर दर्द में लाभदायक- 

ज्यादातर महिलाओं में पैर दर्द, कमर दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में ५ खजूर आधा चम्मच मेंथी के साथ दो ग्लास पानी में उबालकर आधा होने तक उबालें। गुनगुना होने के बाद पिलाये। इससे आराम मिलता है।

 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। ibmnews24 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top