
रसड़ा, बलिया। गोरखपुर, फूलपुर, अररिया एवं अन्य जगहों पर सपा बसपा राजद की जीत पर रसड़ा में जोरदार तरीके से उत्साह मनाया गया। सपा व बसपा कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं जनता के बीच मिठाई वितरित किया।
वक्ताओं की कड़ी में बोलते हुये जावेद अंसारी जाम ने कहा कि यह जीत देश के आम गरीब लाचार मौजूदा सरकार से त्रस्त जनता की जीत है।
विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री विजयशंकर यादव व विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री अनिल राव ने कहा कि माननीय मोदी जी एवं योगी जी के गलत नीतियों के वजह से आज देश व प्रदेश बदहाली के कगार पे खड़ा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी नुरुल बशर अंसारी, पूर्व कोआर्डिनेटर बसपा बीरबल राम , महेंद्र कुमार, सपा महासचिव पुरुषोत्तम यादव, विश्राम यादव, रणवीर यादव, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गिरी, प्रदेश सचिव अभय सिंह रिंकू, नागेंद्र पाल व अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।