बहराइच। शनिवार दिनाँक 09/03/2019 पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्त/वारंटी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये कड़े दिशा- निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी नगर त्रयम्बक नाथ दुबे के कुशल निर्देशन में एक महिला श्रीमती रजनी पत्नी मुकेश गुप्ता निवासी शुकुल बाजार जनपद सुलतानपुर का लगेज बैग जिसमे कपड़े एव जेवर थे भिनगा बस स्टैंड से गायब हो गया था। थाना पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर बस स्टैंड से बस वालों से सम्पर्क कर भिनगा से सकुशल वापसी कराकर बैग को महिला को सुपुर्द कराया गया। बैग को सकुशल सही दशा में प्राप्त कर महिला द्वारा अति प्रसन्नता व्यक्ति की गई।
टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 सावन सिंह, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
2. का0 अमित कुमार, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
3. का0 गौतम मुनि यादव, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।