होम बॉलीवुड महानायक के जज्बे को सलाम, UP के 850 किसानों का कर्ज चुकाने का किया एेलान

उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड महानायक के जज्बे को सलाम, UP के 850 किसानों का कर्ज चुकाने का किया एेलान

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का कर्ज चुकाने का एेलान किया है। शुक्रवार को अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी।

बच्चन जी ने लिखा कि हमारे लिए अपनी जिदंगियां कुर्बान करने वालों में से कुछ की मदद करना बहुत ही संतोष देने वाला अनुभव है। महाराष्ट्र की 112 एंटिटीज में ​वर्गीकृत 44 परिवारों की मेरे द्वारा एक छोटी मदद की गई है।

अब देश के अन्य हिस्सों के लिए भी ऐसा किया जाएगा। महाराष्ट्र से पहले आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया। अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की लिस्ट बनाई है। उनका कुल 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चुकाया जाएगा। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top