
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में आए तूफान बारिश और ओलों ने ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचाया है। घूमने आये पर्यटकों का कहना है कि पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है। ताजमहल के अंदर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, ऊपर के जो गुंबद होते हैं वो टूटे पड़े हैं, उसके पत्थर बिखरे पड़े हैं। पश्चिमी गेट के रोड साइड पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक हो गया है। पर्यटक जान जोखिम में डालकर पेड़ों के नींचे से निकल रहे हैं जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। एएसआई ने ताजमहल में हुए नुकसान का सर्वे करना शुरू कर दिया है, जहां टूट फुट हुई है उसका जल्द पुनर्निर्माण शुरू होगा।
ताजमहल परिसर के अन्दर पश्चिम में उत्तर साइड में भी पत्थर गिरा है। बहुत बड़े दक्षिणी गेट की एक मीनार गिर गई है। पूर्वी गेट पर अकबरी महल बेगम का मकबरा है उसका भी एक गुलदस्ता गिरा है। महाराष्ट्र से आए पर्यटक मिलेश ने कहा कि ताजमहल के अन्दर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, मीनार का पत्थर भी गिरा पड़ी है, पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है। एएसआई अगर सही रखरखाव करती तो ऐसा नुकसान नहीं होता।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।