
उन्नाव. उत्तर प्रदेश में पुलिस महिला अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है । घटना उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पडरी पाड़ेन खेड़ा गांव की है। अमरनाथ यादव की 20 वर्षीय पुत्री संजू देवी के ऊपर अज्ञात बाइक सवारों ने तेजाब डाल दिया। घटना के समय संजू देवी अपने घर के आंगन में सो रही थी। देर रात हुई इस घटना के बाद संजू चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने संजू देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक संजू घर के बाहर आंगन में सो रही थी। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और उस पर तेजाब फेंक कर भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर अचलगंज थाना पुलिस ने मामला अज्ञात में दर्ज कर लिया है। संजू की आगामी 25 मार्च को शादी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी जिला अस्पताल में संजू से बातचीत की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।