होम भारत बंद के समर्थन मे रालोद ने संपूर्ण प्रदेश मे प्रदर्शन कर विरोध जताया

उत्तर प्रदेश

भारत बंद के समर्थन मे रालोद ने संपूर्ण प्रदेश मे प्रदर्शन कर विरोध जताया

लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में भारत बंद का समर्थन किया गया। राजधानी लखनऊ में भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति..

भारत बंद के समर्थन मे रालोद ने संपूर्ण प्रदेश मे प्रदर्शन कर विरोध जताया

लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में भारत बंद का समर्थन किया गया। राजधानी लखनऊ में भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मसूद अहमद के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर बढ़ी हुयी कीमतों के खिलाफ भारी विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि वर्तमान समय मे बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है। जिसका असर आम जनता जैसे गरीब, किसान, मजदूर, गृहणी व माध्यम वर्गीय परिवार सभी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के कारण समस्त वस्तुएं महँगी हो रही हैं।उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है जैसे रेल, बस व टैक्सी का किराया आसमान को छू रहा हैं, जो गरीब आदमी की पहुँच से बाहर होता जा रहा हैं। बढ़ती हुई गैस की कीमतों के कारण रसोई का बजट भी बिगड़ता जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। यह सरकार अर्थव्यवस्था को तबाह करने के लिए उतारू है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 कृष्णा जायसवाल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय एडवोकेट, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, रामगोपाल सिंह चंदेल, चन्द्रकांत अवस्थी, ममता पाण्डेय, अष्विनी प्रताप सिंह, सुमित सिंह, अजय कष्यप, अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेला प्रताप राजवंषी, गोविंद सिंह चंदेल, ब्लाक अध्यक्ष सरोजनीनगर रामचन्द्र पाल, शम्भू दयाल, रामदीन भारती, विजय सब्बरवाल आदि लोग उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top