रात को सोने से पहले मोजे में प्याज़ का एक टुकड़ा रखने से कई फायदे मिलते हैं। यह तो कई लोग जानते हैं कि प्याज़ और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर यह काफी कम ही लोग जानते हैं कि जब इन्हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश करते हैं। मोजे में प्याज रख कर सोने से अंगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। यह बात मेडिकली भी कही गई है कि प्याज़ में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड खून की धमनियों में घुस कर खून को शुद्ध बनाता है।आपको बता दें कि, हमारे पांव काफी शक्तिशाली हैं और इनकी आपके शरीर में आंतरिक अंगों तक सीधे पहुंच होती है। पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका अंत (लगभग 7,000) होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं, लेकिन ये अक्सर जूते-चप्पल पहनने की वजह से निष्क्रिय हो जाते हैं। तभी सलाह दी जाती है कि हम सभी को कुछ घंटों के लिये नंगे पैर टहलना चाहिये।
प्याज़ को मोजे़ में रखने के लिये एक जैविक प्याज लें, जिससे कि वह पेस्टिसाइड और अन्य कैमिकल से मुक्त हो। फिर इसकी दो स्लाइस काट कर दोनों मोज़ों में रख कर सो जाइये। प्याज़ की स्लाइस पांव को पूरी तरह से छूनी चाहिये। अब आइये जानते हैं प्याज़ के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने के सेहतमंद फायदे…
1. प्याज़ में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो शरीर पर रड़ने से बैक्टीरिया और रोगाणुओं का नाश करता है।
2. जब त्वचा द्वारा प्याज़ से मौजूदा फास्फोरिक एसिड सोख लिया जाता है तो, खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
3. जब आप सोएंगे तब यह तेज गंध वाली प्याज़ का टुकड़ा कमरे में हवा को शुद्ध करने में मदद करेगा। इससे पैरों की गंध दूर होगी तथा कैमिकल और टॉक्सिन्स दूर होंगे।
4. जब प्याज़ के टुकडे को पांव के बीच में रख कर सोया जाता है, तब यह हृदय को स्वस्थ बनाता है।
5. जब प्याज़ के टुकडे को पैरों के बीच में रखते हैं तब पेट के संक्रमण से छुटकारा मिलता है। साथ ही किडनी समस्या में भी मदद मिलती है।
6. अगर आप छोटी आंत या मूत्राशय की समस्या से पीडित हैं, तो प्याज़ के टुकडे़ को आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।
7. अगर पैरों से बदबू आती हो तो, ढेर सारी प्याज़ की स्लाइस काटें और उसे मोजे में भर कर पहन लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
8. अगर आपको लगता है कि आपको बुखार चढ़ रहा है तो, मोजे में प्याज़ की स्लाइस डाल कर सो जाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।