 (6).jpeg)
Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया स्वर्ण पदक ,हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी
हरियाणा सरकार नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपए देगी। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी। नीरज चोपड़ा पंचकूला में बनाए जाने वाले सेंटर ऑफ एथलेटिक्स के हेड होंगे।
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा भारत के लिए ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा सरकार ने उन्हें बड़ा ईनाम देने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपए देगी। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी। नीरज चोपड़ा पंचकूला में बनाए जाने वाले सेंटर ऑफ एथलेटिक्स के हेड होंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का 13 अगस्त को पंचकूला में सम्मान होगा।
Neeraj Chopra has won the #GOLD medal ????????????#IND have won their SECOND individual gold medal! #Tokyo2020
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 7, 2021
23 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए चेक गणराज्य की जोड़ी जैकब वाडलेज और विटेजस्लाव वेस्ली से आगे निकलने के लिए 87.58 का सर्वश्रेष्ठ प्रयास दर्ज किया। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक था और बीजिंग 2008 में अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक इतिहास में देश का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।