होम क्या है चरणामृत का अर्थ : जानिए

सांस्कृतिक

क्या है चरणामृत का अर्थ : जानिए

कोई भी हिंदू पूजा बिना चरणामृत के पूरी नहीं होती है। ये ईश्वर की पूजा का अभिन्न हिस्सा है। चरणामृत का मतलब होता है भगवान के चरणों का अमृत, जिसे कि हम पूजा के भोग लगाते समय पाते हैं।

क्या है चरणामृत का अर्थ : जानिए

मुंबई : कोई भी हिंदू पूजा बिना चरणामृत के पूरी नहीं होती है। ये ईश्वर की पूजा का अभिन्न हिस्सा है। चरणामृत का मतलब होता है भगवान के चरणों का अमृत, जिसे कि हम पूजा के भोग लगाते समय पाते हैं। पंचामृत का मतलब होता है पांच अमृत यानि पांच पवित्र वस्तुओं से मिलकर बना अमृत, जो कि पंच मेवा से ( पांच तरह के मेवा) से मिलकर बनता है। चरणामृत का सेवन करने से इंसान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चरणामृत का सेवन करने से भगवान का आशीष सीधे तौर पर भक्त को मिल जाता है और उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। चरणामृत हमेशा दाएं हाथ से लेना चाहिए ताकि वो आपको स्थिर कर सके। चरणामृत से हेल्थ को फायदा मिलता है, इसके पंच मेवा, दूध, दही, तुलसी, घी, शहद, शकरऔर गंगा जल इंसान को शारीरिक और मानसिक सुख देते हैं। चरणामृत के दूध से मतलब इंसान को हमेशा विचारों से शुद्द होना चाहिए तो दही का मतलब सदगुण से होता है ,घी से मतलब स्नेह और शहद-शक्कर का मतलब मीठापन और शक्ति से होता है। अगर उपरोक्त चीजें इंसान के अंदर है तो उसे कभी भी किसी भी रिलेशन में कोई तकलीफ नहीं होती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top