होम 450 शीशी नेपाली कर्णाली शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

450 शीशी नेपाली कर्णाली शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एवं अपराधियो तस्करी/ बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) रवीन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक अरुण चन्द्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा..

450 शीशी नेपाली कर्णाली शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एवं अपराधियो तस्करी/ बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) रवीन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक अरुण चन्द्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा आज दिनांक 02.03.2019 को संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओ की चेकिंग के दौरान रूपईडीहा कस्बा में थाना स्थानीय व एस0एस0बी0 के संयुक्त टीम सहित मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि से अभियुक्त मनोज जायसवाल पुत्र रोहित जायसवाल निवासी मुस्लिमबांग थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच अपने सहयोगी गुड्डू साई पुत्र रशीद साई निवासी मुस्लिम बांग कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच की मदद से नेपाल से तस्करी कर नो मेन्स लैन्ड पीलर सं 03 के पास बाग में छुपा कर रहा के सूचना पर मौके से दोनो उपरोक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर 450 शीशी नेपाली शराब बरामद कर उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/19 धारा 60/63 आवकारी पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर भेजा गया।

गिरफ्तारी टीम का विवरण -

1. उ0नि0 उमाकान्त मिश्र आदर्श थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।
2. का0 रंजय लाल साहनी आदर्श थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।
3. स0उ0नि0 सत्यपाल शर्मा 42बी वाहिनी सश्त्र सीमा बल रुपईडीहा जनपद बहराइच।
4. मुख्य आरक्षी सामान्य हरदीप सिंह 42बी वाहिनी सश्त्र सीमा बल रुपईडीहा जनपद बहराइच।
5. सामान्य आरक्षी सगीर अहमद 42बी वाहिनी सश्त्र सीमा बल रुपईडीहा जनपद बहराइच।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top