होम श्रीदेवी की बेटियों के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हौसला बढ़ाने वाला यह मैसेज

मिर्च मसाला

श्रीदेवी की बेटियों के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हौसला बढ़ाने वाला यह मैसेज

श्रीदेवी की बेटियों के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हौसला बढ़ाने वाला यह मैसेज

श्रीदेवी की बेटियों के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हौसला बढ़ाने वाला यह मैसेज

बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि जिंदगी उठकर चलने का नाम है। अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट अपने पिता बोनी और श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए लिखा है। अर्जुन कपूर लिखते हैं- आप साहसी हैं क्योंकि जिंदगी आपको हौसला हारने की सारी वजह देती है। लेकिन आप उठते हैं और आगे बढ़ते हैं।

जब श्रीदेवी की मौत हुई उस समय अर्जुन कपूर अमृतसर में 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली वो फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई में अपने चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे गए। बाद में अर्जुन कपूर अपने पिता को सहारा देने के लिए दुबई भी गए। अर्जुन कपूर अपने पापा के साथ श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्हें जाह्नवी-खुशी के साथ खड़ा देखा जा सकता था।

एक बार एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के बारे में कहा था कि 'उनके (श्रीदेवी) साथ संबंध काफी अच्छा है। मैं अपने पिता की जिंदगी में मौजूद हर शख्स का आदर करता हूं। क्योंकि वे ऐसा उम्मीद करते हैं। इसलिए मैं उनका आदर करता हूं। मैं बुरा नहीं चाहता हूं।'' वहीं, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों के बारे में कहा था कि वे कभी जाह्नवी और खुशी कपूर से मिलते नहीं हैं इसलिए उनके साथ कोई संबंध ही नहीं है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top