होम BJP के पास लोकतांत्रिक व्यवस्था को भंग के आलावा विकास का कोई एजेंडा नहीं : अखिलेश यादव

देश

BJP के पास लोकतांत्रिक व्यवस्था को भंग के आलावा विकास का कोई एजेंडा नहीं : अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है। अखिलेश ने बताया कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में बीजेपी को महारत प्राप्त है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

 BJP के पास लोकतांत्रिक व्यवस्था को भंग के आलावा विकास का कोई एजेंडा नहीं : अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है।
अखिलेश ने बताया कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में बीजेपी को महारत प्राप्त है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

बीजेपी सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है।

यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है। जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सत्ता की ताकत है वही लोग आगे हैं। 

उन्होंने कहा कि आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। 

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top