होम सपा बसपा की जीत आम जनता की जीत : जावेद अंसारी जाम

उत्तर प्रदेश

सपा बसपा की जीत आम जनता की जीत : जावेद अंसारी "जाम"

सपा बसपा राजद की जीत पर रसड़ा में जोरदार उत्साह

सपा बसपा की जीत आम जनता की जीत : जावेद अंसारी जाम

रसड़ा, बलिया। गोरखपुर, फूलपुर, अररिया एवं अन्य जगहों पर सपा बसपा राजद की जीत पर रसड़ा में जोरदार तरीके से उत्साह मनाया गया। सपा व बसपा कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं जनता के बीच मिठाई वितरित किया।

Ballia News

वक्ताओं की कड़ी में बोलते हुये जावेद अंसारी जाम ने कहा कि यह जीत देश के आम गरीब लाचार मौजूदा सरकार से त्रस्त जनता की जीत है।

विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री विजयशंकर यादव व विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री अनिल राव ने कहा कि माननीय मोदी जी एवं योगी जी के गलत नीतियों के वजह से आज देश व प्रदेश बदहाली के कगार पे खड़ा है।

Ballia News

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी नुरुल बशर अंसारी, पूर्व कोआर्डिनेटर बसपा बीरबल राम , महेंद्र कुमार, सपा महासचिव पुरुषोत्तम यादव, विश्राम यादव, रणवीर यादव, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गिरी, प्रदेश सचिव अभय सिंह रिंकू, नागेंद्र पाल व अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top