होम कीकी चैलेंज डांस से दिल्ली पुलिस परेशान, चेतावनी जारी

दिल्ली

कीकी चैलेंज डांस से दिल्ली पुलिस परेशान, चेतावनी जारी

दुनियाभर में लोगों पर कीकी चैलेंज का बुखार चढ़ा हुआ है। चाहे कोई बच्चा हो या बड़ा हर कोई इस चैलेंज को पूरा करना चाहता है। अब यही चैलेंज दिल्ली पुलिस के लिए परेशानी बनता जा रहा है।

कीकी चैलेंज डांस से दिल्ली पुलिस परेशान, चेतावनी जारी

दुनियाभर में लोगों पर  कीकी चैलेंज का बुखार चढ़ा हुआ है। चाहे कोई बच्चा हो या बड़ा हर कोई इस चैलेंज को पूरा करना चाहता है। अब यही चैलेंज दिल्ली पुलिस के लिए परेशानी बनता जा रहा है। 

कैनेडियन रैपर ड्रेक के गाने "किकी डू यू लव मी" की इन दिनों धूम मची हुई है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर डांस मूव्स दिखाते हुए विडियो पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह सिरदर्द बन चुका है। पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर अभियान चलाए जा रहे हैं जहां पर लोगों को खतरनाक डांस स्टेप न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

दिल्ली पुलिस ने लोगों को खतरनाक डांस स्टेप नहीं करने और सड़कों पर सावधानी बरतने के लिए आगाह किया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर लोगों से कहा ‘‘डांस करने के लिए फ्लोर का इस्तेमाल कीजिए न कि रोड का। किकी चैलेंज मस्ती के लायक नहीं है। मेरे हिसाब से दिल्ली की सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हों।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और मुंबई के बाद इस अभियान में दिल्ली पुलिस भी शामिल हो गई है। इस अभियान के तहत लोगों को खतरनाक डांस स्टेप नहीं करने और सड़कों पर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। 

दरअसल यह सोशल मीडिया डांस चैलेंज (Kiki Challenge) बन चुका है जिसमें लोग चलती गाड़ी से उतरकर डांस स्टेप करते हैं। उसके बाद उन्हें वापस चलती गाड़ी में ही बैठना होता है। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे ही रहती है। यह बेहद खतरनाक है और इससे कई तरह के हादसे हो चुके हैं। इस बारे में जागरूक करते हुए पंजाब पुलिस के बाद अब यूपी पुलिस ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को चेतावनी दी है। 
गाने से लिरिक्स से खेलते हुए यूपी पुलिस ने सोमवार को ट्वीट किया,"डियर पैरंट्स, किकी आपके बच्चे से प्यार करे या नहीं लेकिन हम जानते हैं कि आप जरूर करते हैं। इसलिए, कृपया किकी चैलेंज को छोड़कर, जीवन की हर चुनौतियों में अपने बच्चों के साथ खड़े रहें।" 

हमारे सहयोगी रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची के साथ मिलकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस चैलेंज को लेकर सलाह अडवाइजरी जारी की है। इस खतरनाक डांस का चैलेंज लेकर विडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना चिंता का विषय है। यह ट्रेंड पंजाब में लगातार बढ़ रहा है। 

इसे पूरा करने के लिए पंजाब के युवा खतरनाक स्टंट्स भी कर रहे हैं। पंजाब के युवा तो इन माय फीलिंग्स के पंजाबी वर्जन के साथ भी आ गए हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस ने किकी चैलेंज को लेकर वॉर्निंग दी है। कहा है कि ऐसा करने वालों का चालान काटने से लेकर गिरफ्तारी तक की जा सकती है। दूसरे देशों जैसे स्पेन, यूएस, मलयेशिया और यूएई की पुलिस ने लोगों को इस चैलेंज से खतरे पर अलर्ट जारी किया है। 

इस चैलेंज के तहत लोग ड्रेक के सॉन्‍ग पर गाड़ी से उतरकर चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं। दिलचस्‍प बात यह भी है कि कैनेडियन रैपर ड्रेक के सॉन्‍ग In My Feelings के विडियो में कहीं भी ऐसा डांस नहीं है। 

यह गाना ड्रेक के स्कॉर्पियन ऐलबम से है। इसमें गाने की लाइन है "किकी डू यू लव मी?" लोग इस चैलेंज को स्वीकार करके चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं। इस दौरान उन्हें अपने पैरों की स्पीड और ट्रिक्स का भी ध्यान रखना होता है। 

बीते दिनों ऐक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने लाल साड़ी में इस चैलेंज को लिया था,वहीं अब एक्‍ट्रेस अदा शर्मा ने नागिन अवतार में इस चैलेंज को पूरा किया है। हालांकि, अच्‍छी बात यह है कि अदा गाड़ी के साथ डांस तो कर रही हैं, लेकिन गाड़ी चल नहीं रही है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top