होम बादाम स्वस्थ्य के लिए है वरदान, जानें भिगोकर खाना चाहिए या सूखा?

स्वास्थ्य

बादाम स्वस्थ्य के लिए है वरदान, जानें भिगोकर खाना चाहिए या सूखा?

बादाम खाने से आपका शरीर और दिमाग दोनों ठीक रहता है। बादाम खाने के कई फायदे ऐसे भी हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। इसका सेवन कई प्रकार की बीमारियों से तो आपको दूर रखता ही है और साथ ही कई रोगों का उपचार भी इसमें छुपा है।

बादाम स्वस्थ्य के लिए है वरदान, जानें भिगोकर खाना चाहिए या सूखा?

बादाम खाने से आपका शरीर और दिमाग दोनों ठीक रहता है। बादाम खाने के कई फायदे ऐसे भी हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।  इसका सेवन कई प्रकार की बीमारियों से तो आपको दूर रखता ही है और साथ ही कई रोगों का उपचार भी इसमें छुपा है। लेकिन बादाम खाने को लेकर हमेशा ही यह कन्फ्यूजन रहता है कि बादाम को भिगोकर खाया जाए या फिर सूखा। कुछ लोग इसका सूखा सेवन फायदेमंद बताते हैं तो कुछ इसे भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा बताते हैं। तो आइये जानते हैं बादाम कैसे खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। 

बादाम में मिनरल्स, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए प्रतिदिन 3 से 4 बादाम का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहता है।  इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और फिट महसूस करते हैं। 

बादाम का सेवन दिल के रोगियों के लिए बहुत अच्छा रहता है। अगर आपके परिवार में किसी को हार्ट की समस्या है तो प्रतिदिन 3 से 4 बादाम दूध के साथ खाएं। इससे आपका शरीर बलवान होगा और हार्ट की समस्या में भी लाभ होगा। 

आजकल की तनाव भरी जिंदगी में बादाम का सेवन आपको तनाव से राहत देता है। आप यदि प्रतिदिन 4 से 5 बादाम खाते हैं तो पूरे दिन फ्रेश फील करेंगे। इतना ही नहीं बादाम का सेवन करने से दिमाग तेज होता है। 

प्रतिदिन बादाम का सेवन करने वाले महिला या पुरुष के कोलेस्ट्रॉल का लेवल मेंनटेन रहता है। बादाम को चने और इन्द्र जौ के साथ पीसकर 40 दिन तक लगातार खाने से पुराना के पुराण शुगर ठीक हो जाता है। 

बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, फाइबर की मात्रा और जरूरी मिनरल्स आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।  इसके अलावा बादाम का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काफी कारगर है। 

बादाम भिगोकर खाना चाहिए या सूखा, यह सवाल हमेशा ही बना रहता है। आयुर्वेद के अनुसार सूखे बादाम खाने से ऊतकों की मरम्मत होती है।  इसके अलावा यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। वहीं भीगे हुए बादाम में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं। इन सभी का पूरा फायदा मिले इसलिए बादाम को रातभर भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top