होम ओवैसी की पार्टी AIMIM का विवादित पोस्टर, योगी सरकार ने किया भारत का अपमान

उत्तर प्रदेश

ओवैसी की पार्टी AIMIM का विवादित पोस्टर, योगी सरकार ने किया भारत का अपमान

हाल में UP में पर्यटन विभाग की तरफ से जारी की गई बुकलेट से ताजमहल गायब होने का मामला तूल पकड़ रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस पर हमला कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मामला आज ताज नगरी आगरा में देखने को मिला।

ओवैसी की पार्टी AIMIM का विवादित पोस्टर, योगी सरकार ने किया भारत का अपमान

आगरा. हाल में UP में पर्यटन विभाग की तरफ से जारी की गई बुकलेट से ताजमहल गायब होने का मामला तूल पकड़ रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस पर हमला कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मामला आज ताज नगरी आगरा में देखने को मिला।

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने लगाई होर्डिंग-
आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीस अली की तरफ से एक होर्डिंग लगाई गई। उस हार्डिंग पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्द लिखे गए। उस पर लिखा गया जिस तरह से योगी सरकार ने ताजमहल को बुकलेट से गायब किया है उसको लेकर योगी आदित्यनाथ आगरा में नहीं घुस पाएंगे, अगर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो AIMIM की तरफ से एक बड़ा आंदोलन होगा।

BJP नेताओं ने किया कड़ा विरोध -
जैसे ही यह खबर BJP के नेताओं को पता चली तो आनन-फानन में वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जब इस होर्डिंग की तरफ मीडिया की नजर गई तो स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले मौके पर जाकर उस विवादित पोस्टर को उस जगह से हटा दिया।

सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिरकार कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बिना नगर निगम की परमिशन के यह बोर्ड कैसे लगा और फिर कलक्ट्रेट में आने वाले अधिकारियों की इस पर नजर भी नहीं पड़ी? फिलहाल BJP के नेता इस पूरे मामले से बेहद खफा नजर आए है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top