लखनऊ। सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने आज एक बार फिर अखिलेश यादव व मायावती पर जमकर निशाना साधा। और उन्होंने अपने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है। शिवपाल चौबिया क्षेत्र के नगला मुंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल यादव ने कहा कि मायावती को कभी हमने और नेताजी ने अपनी बहन नहीं माना तो वह अखिलेश यादव की बुआ कैसे हुई।
शिवपाल यादव यही चुप नहीं रहे उन्होंने अखिलेश को बबुआ बताते हुए कहा कि इस बबुआ ने तो अपने बाप को भी धोखा दिया है। तो वहीं बुआ यानि मायावती ने कभी जिसे भाई बनाया था उस बीजेपी को धोखा दिया है। इसके बाद शिवपाल यादव इमोशनल हो गए और कहा, "मैंने अखिलेश के लिए क्या-क्या नहीं किया? जिसने बाप को बाप नहीं समझा, चाचा को चाचा नहीं समझा उस पर कैसे भरोसा किया जाए।"
Shivpal Yadav: Batao aise logo pe vishwas kiya ja sakta hai? Jo apne baap aur chacha ko bhi dhoka de, batao kya-kya nahi kiya maine. Padhai se le kar ke, kya-kya nahi kiya maine...Neta Ji ko kon kehta tha ki Mulayam Yadav Ji gundo ke sardar hain, SP mein saare log gunde hain? pic.twitter.com/LTSlkXtm8h
— ANI UP (@ANINewsUP) January 26, 2019
राम गोपाल के बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि कोई कही से लड़े हमें कोई एतराज नही है। लोकतंत्र के अनुसार हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। इस दौरान शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बनाने के पीछे की वजह भी जताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मेरे साथ जैसा व्यवहार किया इस कारण ही मैंने अलग पार्टी बनाई है। बता दें कि समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव से अनबन के बाद शिवपाल यादव ने पार्टी और पद से इस्तीफा देते हुए अपनी अलग पार्टी बना ली है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।