होम भारतीयों के खून-पसीने से बना है ताजमहल : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

भारतीयों के खून-पसीने से बना है ताजमहल : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा का दौरा करेंगे और अपने इस दौरे में वह ताजमहल भी देखने जाएंगे| इसके अलावा यूपी सीएम आगरा में पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे |

भारतीयों के खून-पसीने से बना है ताजमहल
आगरा दौरे में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल समेत शहर के कई स्मारक देखने जाएंगे | वहीं, संगीत सोम के बयान पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौन क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है, सबसे जरूरी यह है कि भारतीयों के खून-पसीने से बने हर एक स्मारक का संरक्षण किया जाए | उन्होंने साथ ही कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी स्मारकों का संरक्षण जरूरी है | उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिवर फ्रंट का विकास करने की भी बात कही |

ताजमहल प्यार का प्रतीक था और रहेगा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी ताजमहल पर बयान दिया कि ताजमहल जैसी ऐतिहासिक धरोहर जो दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है, को संगीत सोम जैसे विधायकों के समर्थन की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा, " बीजेपी विधायक के विरोध से लोगों की नजरों में ताजमहल की अहमियत कम या ज्यादा नहीं होने वाली है, ताजमहल सभी सभ्यताओं, धर्मों और देशों के लिए हमेशा प्रेम का प्रतीक था और हमेशा रहेगा |"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top