होम Unlimited Drink, Drug और Sex का ऑफर दे रही थी कंपनी, YouTube ने वीडियो किया Delete

विदेश

Unlimited Drink, Drug और Sex का ऑफर दे रही थी कंपनी, YouTube ने वीडियो किया Delete

Youtube ने कोलंबिया की एक ट्रेवल कंपनी के आपत्तिजनक वीडियो को delete कर लिया है। इस वीडियो में लोगों से कोलंबिया के एक प्राईवेट आईलैंड पर आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा था।

Unlimited Drink, Drug और Sex का ऑफर दे रही थी कंपनी, YouTube ने वीडियो किया Delete

Youtube ने कोलंबिया की एक ट्रेवल कंपनी के आपत्तिजनक वीडियो को delete कर लिया है। इस वीडियो में लोगों से कोलंबिया के एक प्राईवेट आईलैंड पर आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा था। वीडियो में दावा किया था कि इस आईलैंड आने वाले लोगों को असीमित शराब, ड्रग्स और आईलैंड पर मौजूद लड़कियों के साथ असीमित सेक्स की सुविधा उपलब्ध होगी। इस वीडियो ने रिलीज के होने के बाद से खासा बवाल खड़ा कर दिया था।

Sex आईलैंड -
इस वीडियो को गुड गर्ल कंपनी ने प्रस्तुत किया था। वीडियो में जिस आईलैंड पर आने की बात की जा रही था, यह एक प्राईवेट आईलैंड है जिसे कपंनी ने अपने वीडियो में सेक्स आईलैंड का नाम दिया है। वीडियों में बताया सिर्फ 30 लोग ही इस आईलैंड पर आ सकते है। पहले आओ पहले पाओ के मुताबिक जो 30 लोग सबसे पहले यहां आएंगे उन्हें ये सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

30 लोगों के लिए मौजूद रहेंगी 60 लड़कियां -
वीडियो में कंपनी ने बताया कि यहां आने वाले सभी लोगों को कंपनी के आदमी एयरपोर्ट से ही रिसीव कर लेंगे और फिर उन्हें क्रूज के जरिए आईलैंड तक लाया जाएगा। यह टूर तीन दिन का होगा जिस दौरान उन्हें फ्री में असीमित शराब और ड्रग्स दिया जाएगा। साथ ही इन 30 लोगों के लिए आईलैंड पर 60 लड़किया भी होंगी जिनके साथ असीमित सेक्स करने की छूट होगी। वीडियो के दौरान एक लड़की सेक्स आईलैंड लिखा हुआ टीशर्ट भी पहनकर आती है।

Youtube पर यह वीडियो जारी होते ही यह वायरल हो गया। इस विडियो में दिख रहा था कि कैसे टू-पीस बिकीनी में लड़कियां अपने मेहमान का पूरा ख्याल रख रही थीं। इस वीडियो को लेकर दुनिया भर में नाराजगी जताई गई। Youtube ने भी इस वीडियो को आपत्तिजनक मानते हुए रविवार को delete कर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top