होम शर्म करो साध्वियों से प्यार करते हो

उत्तर प्रदेश

शर्म करो साध्वियों से प्यार करते हो

आगरा में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आज़म खान द्वारा साध्वी प्राची पर बयान दिया था। जिसपर आज पलटवार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि आज़म खान मुज़फ्फरनगर दंगों से दुनिया का ध्यान हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उसने एक फुलझड़ी छोड़ी है।

शर्म करो साध्वियों से प्यार करते हो

आगरा में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आज़म खान द्वारा साध्वी प्राची पर बयान दिया था। जिसपर आज पलटवार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि आज़म खान मुज़फ्फरनगर दंगों से दुनिया का ध्यान हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उसने एक फुलझड़ी छोड़ी है। 

जानकारी के अनुसार साध्वी प्राची ने आज़म खान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों का जो आरोपी और गुनेहगार है वो आज़म खान ही है। उन्होंने आज़म खान से प्यार करने की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि उसको शर्म आनी चाहिए कि वह भारत की साध्वियों से प्यार करता है। अगर प्यार करना ही है तो भारत माता से करो। 

साध्वी ने कहा कि आज़म खान शास्त्रों में लिखी उस बात को भूल गया है जहां पर शुम्भ और निशुम्भ ने भी यही गलती की थी और मां जगदम्बा ने उन्हें नष्ट कर दिया था। आज़म खान का राजनैतिक साम्राज्य नष्ट भ्रस्ट होने वाला है। क्योंकि जो भारत माता को डायन कहेगा मैं उसको राक्षसों का वंशज मानती हूं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोग हिन्दुओं की बेटियों को बहला-फुसला कर लव जिहाद फैलाते हैं। 

वहीं दूसरी तरफ साध्वी प्राची ने सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सपा पार्टी के मुखिया ही यह बात कहते हैं कि बच्चों से गलितयां हो जाती हैं, तो आज़म खान कैसे पीछे रह सकते हैं यह तो बेशर्म मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सपा पार्टी में बेशर्म मंत्रियों की भरमार है। उन्होंने कहा कि जब यह मुजफ्फनगर में आएंगे तो मेरे समर्थक इनका काला मुंह करके, गधे पे बिठा कर और जूतों की माला पहनाकर स्वागत करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top