
नई दिल्ली. ATM से नकली नोट निकलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद इशा नाम व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है तो उसने सारा सच उगल दिया है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कबूल किया कि वह एक सिक्योरिटी फर्म में काम करता था और चिल्ड्रेन बैंक वाले नकली नोट SBI के एटीएम में भर दिए थे।
उसने पुलिस को बताया कि अपने भांजे के लिए उसने बोर्ड गेम खरीदा था। इसके साथ 2000 रुपये के नकली नोट भी मिले जो असली नोट की ही तरह दिखते थे। उसने असली नोटों से इन्हें बदलने का फैसला लिया। एक बार ऐसा करने के बाद उसने दोबारा बोर्ड गेम खरीदकर उसके नकली नोटों को ATM में पैसे भरते समय बदलने की साजिश रची। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ पैसा खर्च कर दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने यह काम खुद से किया है या फिर उससे करवाया गया है। पुलिस बैंक से भी इस संबंध में जानकारी मांग रही है। बुधवार को दक्षिण दिल्ली में SBI के ATM से 2000 रुपये का नकली नोट निकला था। नोट पर रिजर्व बैंक की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था और सीरियल नंबर की जगह 000000 लिखा था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।