होम अब इस म्यूजियम में दिखेगा भारत का इतिहास

देश

अब इस म्यूजियम में दिखेगा भारत का इतिहास

अब इस म्यूजियम में दिखेगा भारत का इतिहास

अब इस म्यूजियम में दिखेगा भारत का इतिहास

भारत ने आजादी के 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस आजादी को पाने के लिए देश को बहुत कुछ खोना पड़ा,आजादी और देश के बंटवारे के उन लम्हों को इतिहास हमेशा याद रखे इसलिए अमृतसर में एक म्यूजियम बन रहा है। ये म्यूजियम बंटवारे के उन पलों संजोयेगा। ये देश का पहला ऐसा म्यूजियम होगा जो आजादी और बंटवारे के इतिहास को दर्शाएगा। ये म्यूजियम इसी हफ्ते के अंत तक खोल दिया जाएगा। ये पाकिस्तान सीमा से 32 किमी दूर बनाया गया है।
तैयार हुआ था।

अमृतसर के नॉर्थ इंडियन बॉर्डर पर ये म्यूजियम स्थित है। इसकी दीवारें लाल पत्थरों से बनी है, दीवारों पर अखबारों की कटिंग और पुरानी तस्वीरें लगी हैं। उन तस्वीरों में आजादी की लड़ाई और जवानों के संघर्ष के इतिहास को बखूबी दर्शाया गया है। हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई धर्म के नाम पर कैसे देश में बंटवारा हुआ इन सबको म्यूजियम में रखा गया है। आजादी की लड़ाई को अपनी आंखों से देखने वाले कुछ चश्मदीदों से बातचीत के कुछ अंश का वीडियो क्लिप बनाया गया है। आशा नाम से एक गैलरी बनाई गई है। जो भी लोग म्यूजियम में आएंगे वे देश के नाम पर एक शांति संदेश लिख पाएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top