होम ISRO का EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल, आखिरी समय में क्रायोजेनिक इंजन मे हुई खराबी

समाचारदेश

ISRO का EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल, आखिरी समय में क्रायोजेनिक इंजन मे हुई खराबी

भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन(ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ईओएस-3 को लॉन्च कर दिया है। इसे सुबह 5.43 मिनट पर लॉन्च किया गया। 18.39 मिनट तक की यात्रा तय करने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई।

 ISRO का EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल, आखिरी समय में क्रायोजेनिक इंजन मे हुई खराबी

ISRO का EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल, आखिरी समय में क्रायोजेनिक इंजन मे हुई खराबी 

भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन(ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ईओएस-3 को लॉन्च कर दिया है। इसे सुबह 5.43 मिनट पर लॉन्च किया गया। 18.39 मिनट तक की यात्रा तय करने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से वैज्ञानिकों को आंकड़े मिलने बंद हो गए। जिसके बाद इसरो के चीफ डॉक्टर के सिवन ने जानकारी दी कि ईओएस-03 मिशन आंशिक रूप से विफल हो गया है और इसका लाइव प्रसारण बंद कर दिया गया।

आपको बता दें कि GSLV-F10 को लॉन्च किए जाने के बाद सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाना था। लेकिन दो चरणों के बाद इसमे कुछ दिक्कत आ गई और अधूरा रह गया। इस मिशन के सफल होने से भारत को अंतरिक्ष में बड़ी सफलता मिल सकती थी। यह सैटेलाइट अर्थ ऑब्जर्वेशन का काम करती, इसकी मदद से देश अंतरिक्ष से भारतीय सीमाओं पर नजर रखने, मौसम की सटीक जानकारी हासिल करने और प्राकृतिक आपदा से पहले की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेती। इस सैटेलाइट के जरिए लाइव इमेज मिलती, जिससे जलीय स्रोत, फसलों व जंगलों में हो रहे बदलाव की लाइव इमेज के जरिए जानकारी मिलती। 

यह इसरो का इस साल का दूसरा अहम मिशन था। सैटेलाइट के लॉन्च की तैयारी बुधवार से ही चल रही थी। जीएसएलवी रॉकेट की यह 14वीं उड़ान थी। हालांकि स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ जीएसएलवी रॉकेट की यह 8वीं उड़ान थी, लेकिन इसके विफल होने से वैज्ञानिकों में निराशा छा गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top