होम इस्लाम कबूल करने वाली लड़की ने फिर अपनाया हिंदू धर्म, बताईं ये बातें

देश

इस्लाम कबूल करने वाली लड़की ने फिर अपनाया हिंदू धर्म, बताईं ये बातें

जुलाई में केरल के कासरगोड की रहने वाली एक 23 साल की लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। 2 महीने बाद वह फिर से वापस हिंदू धर्म में अपने घर वापस लौट आई है। धर्म परिवर्तन करने वाली लड़की आथिरा ने घर छोड़ने के बाद इस्लाम को अपना लिया था।

इस्लाम कबूल करने वाली लड़की ने फिर अपनाया हिंदू धर्म, बताईं ये बातें

कोच्चि. जुलाई में केरल के कासरगोड की रहने वाली एक 23 साल की लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। 2 महीने बाद वह फिर से वापस हिंदू धर्म में अपने घर वापस लौट आई है। धर्म परिवर्तन करने वाली लड़की आथिरा ने घर छोड़ने के बाद इस्लाम को अपना लिया था।अब यह लड़की वापस हिंदू धर्म में लौट आई है। अथिरा ने बताया कि उनसे सभी दोस्त मुस्लिम थे। जो उसे हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काते थे। वह उसे हिंदू धर्म की खामियां गिनाते और जाति-पात का हवाला देते हुए भेदभाव की बातें कहते थे। उन्होंने बताया कि इस्लाम सबके लिए एक ही अल्लाह है। अथीरा ने कहा, वह किताबें पढ़कर भ्रमित हो गई थी।

बता दें कि 10 जुलाई को अथिरा अस्पताल जाने की बात कहकर अपना घर छोड़ कर चली गई थीं। उसके जाने के बाद घरवालों को अथिरा का लिखा 15 पन्नों का खत मिला था जिसमें उसने इस्लाम कबूल करने की बात कही थी। वहीं उसने मामा को फोन पर बताया कि वह शांति की तलाश में जा रही है। अथिरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसे जाकिर नाइक जैसे लोगों के भाषण सुनाए जाते थे जिसमें बाकी सब धर्मों को गलत और इस्लाम को सही बताया जाता था। उसे उसके दोस्तों ने नरक के बारे में एक किताब भी दी गई जिसे अथिरा डरावना बताती हैं। उसे पढ़कर उन्हें लगा कि उनके साथ भी वहीं होगा जो किताब में कहा गया है।

इस घटनाक्रम के बाद अथिरा के माता-पिता ने केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें वे अथिरा की कस्टड़ी लेने मे सफल हो गए थे। हालांकि कोर्ट ने यह शर्त रखी थी उन्हें इस्लाम की पढ़ाई जारी रखने दी जाएगी और उन्हें जबरन हिंदू धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। कुछ समय बाद अथिरा को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह अब अपने मूल धर्म वापस लौट आई है। अथीरा प्रेस में बात करते हुए बताया कि, अर्श विद्या समाजम में जाकर उसे हिंदुत्व की जानकारी हुई। यहां मुझे अहसास हुआ कि इस्लाम धर्म अपनाना मेरी भूल थी। यह सब मेरी धार्मिक जानकारी की कमी की वजह से हुआ था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top