होम ग़ज़ब कहानी, बारात रात भर दुल्हन का घर ढूंढती रही, नहीं मिला तो सुबह वापस चली गई

समाचारअजब-गजबराज्यउत्तर प्रदेश

ग़ज़ब कहानी, बारात रात भर दुल्हन का घर ढूंढती रही, नहीं मिला तो सुबह वापस चली गई

सोचो कैसा हो कि कोई सज-धजकर शादी करने बरात लेकर निकलें और पहुंचने पर दुल्हन का घर ही न मिले? है न अजीब कहानी? लेकिन ऐसा हुआ है। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ। यहां से एक बारात निकली मऊ के लिए, लेकिन मऊ में उन्हें लड़की वालों का घर ही नहीं मिला।

ग़ज़ब कहानी, बारात रात भर दुल्हन का घर ढूंढती रही, नहीं मिला तो सुबह वापस चली गई

सोचो कैसा हो कि कोई सज-धजकर शादी करने बरात लेकर निकलें और पहुंचने पर दुल्हन का घर ही न मिले? है न अजीब कहानी? लेकिन ऐसा हुआ है। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ। यहां से एक बारात निकली मऊ के लिए, लेकिन मऊ में उन्हें लड़की वालों का घर ही नहीं मिला। 

आखिर मामला क्या है ?

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 10 दिसंबर को होनी थी।  पूरी तैयारियों के साथ बारात निकली और मऊ पहुंची। वहां पहुंचकर बारातियों को दुल्हन का घर ही नहीं ढूंढें मिला। पूरी रात सभी बाराती मऊ की सड़कों पर भटकते रहें लेकिन दुल्हन के घर का कोई अता-पता नहीं था।  थक-हारकर बारात वापस आजमगढ़ चली गयी। 

सुबह आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लड़के वालों का सारा गुस्सा एक औरत पर फूटा, जो इस रिश्ते में बिचौलिए की भूमिका निभा रही थी। लड़के वालों ने उसे बंधक बना लिया। लड़के वालों का कहना था कि इस बिचौलिए ने ही उन्हें चूना लगाया है, जबकि उस औरत का कहना है कि उसे भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और लड़की के परिवार वालों ने उसे भी मूर्ख बनाया।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक़ चार साल पहले लड़के की शादी बिहार के समस्तीपुर में रहने वाली एक लड़की से हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों के बाद लड़की अपने मायके वापस चली गयी और फिर कभी लौटकर नहीं आयी। हाल ही में लड़के के परिवार वाले छतवाड़ा इलाके में रहने वाली एक महिला के संपर्क में आये थे, जिसने उस लड़के की दूसरी शादी कराने की बात की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद ये महिला मऊ की एक लड़की का रिश्ता लेकर लड़के वालों के पास आई थी। लड़के वालों ने सिर्फ हां ही नहीं की बल्कि बारात के स्वागत के लिए लिए दुल्हन के घर वालों को 20 हज़ार रूपये भी दे दिए।

आखिर शादी वाला दिन आया और बारात आजमगढ़ से निकलकर मऊ पहुंची।  बारात पूरी रात लड़की वालों का घर ढूंढते रही पर घर ही नहीं मिला। मजबूरन बारात वापस आजमगढ़ लानी पडी। 

इसके बाद लड़के वालों ने बिचौलिए महिला पर FIR लिखवाने के लिए कोतवाली थाने में बहुत ड्रामा किया लेकिन पुलिस वालों के समझाने पर लड़के वाले महिला पर FIR नहीं करने के लिए मान गए। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top