होम जानिये मिस वर्ल्‍ड बांग्‍लादेश की जिंदगी का काला सच, मच गया हंगामा

विदेश

जानिये मिस वर्ल्‍ड बांग्‍लादेश की जिंदगी का काला सच, मच गया हंगामा

मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतना किसी खूबसूरत मॉडल के लिए सपने से कम नहीं होता है। पर जरा सोचिए कि मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद अगर वह खिताब उस मॉडल से छीन लिया जाए तो क्‍या बीतेगी?

जानिये मिस वर्ल्‍ड बांग्‍लादेश की जिंदगी का काला सच, मच गया हंगामा

ढाका. मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतना किसी खूबसूरत मॉडल के लिए सपने से कम नहीं होता है। पर जरा सोचिए कि मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद अगर वह खिताब उस मॉडल से छीन लिया जाए तो क्‍या बीतेगी? 5 दिन पहले ही मिस वर्ल्ड बांग्लादेश 2017 का खिताब जीतने वाली एक मॉडल जन्नतुल नईम से उसका ताज छीन लिया गया है। इसके पीछे की जो वजह है वो ये है कि उन्होंने अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी।

जानकारी छुपाने के आरोपों पर जन्नतुल ने कहा कि ये उनकी हार नहीं बल्कि बांग्लादेश के कायदे कानूनों की हार है। वही अपनी शादी के सवाल पर जन्नतुल का कहना है कि अगर किसी 16 साल की लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाए तो उसे शादी नहीं कहा जा सकता है। उसकी उम्र ही क्या थी। उल्‍लेखनीय है कि जन्नतुल की मार्च 2013 में शादी हो गई थी लेकिन ढाई महीने बाद ही ये युगल अलग अलग हो गया थे।

जन्नतुल ने कहा कि वे अपनी उम्र के दस्तावेजी सबूत पेश कर सकती हैं। वहीं आयोजकों का कहना है कि ‘मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा में ऐसे व्यक्ति को बांग्लादेश की नुमाइंदगी का मौका नहीं दिया सकता जिसने गलत जानकारी दी पेश की हो। प्रतियोगिता के नियमों के तहत केवल अविवाहित प्रतिस्पर्धी ही इसमें शामिल हो सकते है और उनकी कोई संतान भी नहीं होनी चाहिए।

जन्नतुल नईम का जन्म बांग्लादेश में साल 1990 में हुआ था। यही पली-बढ़ीं और पढ़ाई भी यहीं पूरी की। जन्नतुल पेशे से वकील हैं और वो मॉडलिंग भी करती हैं। जन्नतुल को बाइक Ride का बेहद शौक है और सिर्फ 14 साल की उम्र में ही उन्होंने बाइक चलाना सीख लिया था।

बाइक राइडिंग में महारत होने के खातिर बांग्लादेश में उन्हें लोग लेडी बाइक राइडर के नाम से भी जाना जाता है। जन्नतुल अक्सर अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर नजर आती हैं। जन्नतुल के पिता का नाम ताहेर मिया और मां का नाम रजिया बेगम है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top