होम सुषमा स्वराज ने एक बार फिर बचाई चार भारतीयों की जान

विदेश

सुषमा स्वराज ने एक बार फिर बचाई चार भारतीयों की जान

नाइजीरिया प्रशासन की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से रिहा करवा लिया गया है।

सुषमा स्वराज ने एक बार फिर बचाई चार भारतीयों की जान

नाइजीरिया : नाइजीरियाई प्रशासन की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से रिहा करवा लिया गया है। इस मामले में खुद सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी। आपको बता दें कि, इन चार में दो भारतीय नागरिकों ने ट्विटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से रिहाई की अपील की थी। चार में एक व्यास यादव नाम एक शख्स ने कहा था कि उन्हें नाइजीरियाई अधिकारियों ने पकड़ लिया है और पिछले तीन महीने से उन्हें लागोस में रखा गया है।

इस पूरे मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने कैप्टन अतुल शर्मा, सुधीर कुमार, बलविंदर सिंह और व्यास यादव को भारत वापस भेजने का इंतजाम कर लिया है। इस मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगे लिखा, मैं नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त बी. एन. रेड्डी के प्रयासों की सराहना करती हूं। हम नाइजीरियाई अधिकारियों को भी उनकी मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। आपको बता दें कि , इन चार में दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top