होम PM मोदी के बाद शाह करेंगे यूपी का दाैरा

देश

PM मोदी के बाद शाह करेंगे यूपी का दाैरा

भारतीय जनता पार्टी डां. भीमराव अम्बेडकर और संत रविदास के बाद अब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए दलितों को रिझाने के मकसद से उनके एक अन्य आदर्श राजा सुहेलदेव की शरण में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बहराइच में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करें

PM मोदी के बाद शाह करेंगे यूपी का दाैरा

भारतीय जनता पार्टी डां. भीमराव अम्बेडकर और संत रविदास के बाद अब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए दलितों को रिझाने के मकसद से उनके एक अन्य आदर्श राजा सुहेलदेव की शरण में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बहराइच में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण के बाद शाह वहीं रैली को भी सम्बोधित करेंगे। 

राजा सुहेलदेव दलितों की जाति पासी बिरादरी के थे। उनका अपनी बिरादरी में काफी सम्मान है। इतिहासकारों के अनुसार राजा सुहेलदेव का मुगल योद्धा गाजी से भीषण युद्ध हुआ था। बहराइच और उसके आसपास के क्षेत्रों में राजा सुहेलदेव को लोग बहुत ही सम्मान की नजर से देखते हैं। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में राज सुहेलदेव के लखनऊ स्थित किले को पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित करने की कोशिश की थी। उसे आकर्षक बनाया। सुहेलदेव की जयन्ती पर वहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

शाह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल ही अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की जयन्ती पर उनके मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। लंगर चखा और संत रविदास के अनुयायियों के साथ काफी समय बिताया। इससे पूर्व गत 22 जनवरी को मोदी लखनऊ में अम्बेडकर महासभा में डां अम्बेडकर की अस्थियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 

चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बढी राजनीतिक गतिविधियों के बीच शाह कल ही बलरामपुर में पार्टी कार्यालय ‘‘ अटल भवन ’’ का उद्घाटन करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने लोकसभा का पहला चुनाव 1957 में बलरामपुर संसदीय सीट से ही लडा था। वर्ष 1957 की तरह इसी सीट से 1967 में भी जीते। शाह 25 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कार्यालय का हुए जीणोद्धार भवन का उद्घाटन करेगे। प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। वह बरेली में किसान रैली को सम्बोधित करेगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top