-6676251194.jpg)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले और अपनी सरकार के विकास कार्यो के दम पर लडेगी। अखिलेश ने आज यहां अन्तरराष्ट्रीय सारस संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने आए थे। इस मौके पर संवाददाताआें से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ हाथ मिलाने वाली नहीं है, हम अकेले लडेंगे, हमें सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। पार्टी की तरफ से चुनाव में किए गए वादे पूरे किए हैं। अन्य राजनीतिक दल विकास की बात क्यों नहीं करते उन्हें उसकी चिन्ता क्यों नहीं है। अखिलेश ने सारस संरक्षण संगोष्ठी में कहा कि उनकी सरकार सारस संरक्षण के लिए दलदली भूमि और ताल तालाबों को बचाए रखने के लिए सजग है, क्योंकि यह खेती और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।