होम इस साल कैसा रहेगा मानसून : जानिए

देश

इस साल कैसा रहेगा मानसून : जानिए

इस साल कैसा रहेगा मानसून : जानिए

इस साल कैसा रहेगा मानसून  : जानिए

नई दिल्ली : जैसे-जैसे मई महीने में तारीख आगे बढ़ रही है वैसे ही तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि लोगों को अब भी इस झुलसाती गर्मी से एक उम्मीद दिख रही है वो है बारिश। मौसम विज्ञानी संभावना जताई जा रही है कि जून में पहले सप्ताह में मानसून दक्षिण भारत में दस्तक देगा और इस मानसून की पहली बारिश केरल में होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी कांति प्रसाद ने कहा कि मानसून के बाद अक्टूबर में बारिश की कमी हो सकती है हालांकि नवंबर में फिर से हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने संभावना जताई कि दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है और यह सितंबर तक जारी रह सकती है।वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जारी किए गए मौसम अनुमान में कहा गया है कि सामान्य रूप से मानसून में अल नीनो के कारण कमी आ सकती है।

उन्होंने कहा कि इसी समय में हिंद महासागर की सतह का तापमान भी ऊपर की तरफ दिखा रहा है जो एल निनो कारक को प्रभावी रूप से हटा सकता है क्योंकि ऐसा 1997 और 2006 में हुआ था।जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि जून के पहले सप्ताह में मानसून केरल पहुंच जाएगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश कम हो सकती है। संभावना जताई गई है कि उत्तर पश्चिम भारत में भी ऐसी ही स्थिति हो पैदा सकती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top