होम चेतन चीता समेत 5 जांबाजो को कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

देश

चेतन चीता समेत 5 जांबाजो को कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कारों का एलान हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के 112 वीर सैनिकों को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर मुहर लगाई है। इस सूची में CRPF कमांडेंट चेतन चीता भी शामिल है, जिन्होंने 8 गोलियां खाने के बाद भी आतंक

चेतन चीता समेत 5 जांबाजो को कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली. 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कारों का एलान हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के 112 वीर सैनिकों को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर मुहर लगाई है। इस सूची में CRPF कमांडेंट चेतन चीता भी शामिल है, जिन्होंने 8 गोलियां खाने के बाद भी आतंकियों को ढ़ेर कर दिया था।

चेतन चीता को दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा। इसके अलावा शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार और तीन अन्य सैनिकों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों में 5 कीर्ति चक्र, 17 शौर्य चक्र, 85 सेना मेडल (गैलेंट्री), 3 नौसेना मेडल, 2 वायुसेना मेडल शामिल हैं।

आपको बता दें कि चेतन चीता और आतंकियों के बीच फरवरी को कश्मीर के बांदीपोरा मुठभेड़ हुई थी। जिसमें चेतन चीता को 8 गोलियां लगने के बाद भी वे आतंकियों से तब तक लड़ते रहे जब तक उनका सफाया नहीं हो गया। ऐसी ही साहस भरी कहानी CRPF कमांडेंट प्रमोद कुमार की भी है, जिन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को परेड के बाद आतंकियों को मारने के लिए एक मिशन पर निकल पड़े, जहां उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया लेकिन साथ में कमांडेंट के सिर में गोली लगने से उन्हें बचाया नहीं जा सका और वे वहीं शहीद हो गए।

कीर्ति चक्र से सम्मानित देश के जांबाज -

- शहीद मेजर डेविड मंलुन (नगा रेजिमेंट)
- मेजर प्रीतम सिंह कुंवर (गढ़वाल राइफल्स)
- शहीद हवलदार गिरीश गुरुंग (गोरखा राइफल्स)
- कमांडेंट चेतन चीता (सीआरपीएफ)
- शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार (सीआरपीएफ)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top